Wednesday, June 19, 2013

दिल्‍ली पुलिस की मिली भगत से अपराधियों के हौसले बुलंद


रविन्‍द्र द्विवेदी

     दिल्‍ली पुलिस सदैव आपके साथ का नारा देने वाली की जमीनी हकीकत कुछ और है। हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के और होते हैं। ज्ञात रहे कि उत्‍तम नगर निवासी शिल्‍पी जायसवाल और उसके परिवार को बलात्‍कार की साजिश में शामिल होने के फर्जी आरोप में जेल भेजने  और तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी व अपराधी मानसिकता वाले उत्‍तम नगर के संजय इंक्‍लेव के निवासी किशन चन्‍द्र शर्मा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं प्रार्थिनी के परिवार की जान-माल की रक्षा हेतु थाना  बिंदापुर के एस. एच. ओ., द.प. जिला के ए.सी.पी., डी.सी.पी. और दिल्‍ली के पुलिस आयुक्‍त को 25/03/2013 को ज्ञापन दिया गया था, मगर ज्ञापन पर दो महीना से ज्‍यादा बीत जाने के बाद भी अपराधी किशन चंद्र शर्मा पर कोई कार्यवाही नही की गयी।
     इतना ही नही शिल्‍पी जायसवाल ने एक बार फिर 29/05/2013 को द. प. जिला के डी.सी.पी. व दिल्‍ली के पुलिस आयुक्‍त को श्रीराम आधार फाऊण्‍डेशन एन.जी.ओ. के माध्‍यम से ज्ञापन दिया। मगर दिल्‍ली पुलिस के भ्रष्‍ट अधिकारी इन सारे ज्ञापनों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया और आज भी वो अपराधी प्रापर्टी डीलर दिल्‍ली पुलिस के वरदहस्‍त से खतरनाक सांड की तरह छुट्टा घूम रहा है।
   
      ज्ञात रहे कि  प्रार्थिनी की परिचित श्रीमती पान कुमारी के बेटे आलोक के विरूद्ध  थाना बिन्‍दापुर में दिनांक 19.03.2013 को बलात्‍कार का एक मामला (एफ.आई.आर. 132 धारा 376/120 बी/506) दर्ज हुई। इस मामले में आरोपी आलोक, आलोक की मां पान कुमारी और आरोपी का भाई सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को 20.03.2013 को द्वारका न्‍यायालय की कोर्ट संख्‍या 513 में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को तिहाड़ भेज दिया।
    प्रार्थिनी को पीडि़ता लड़की के पिता किशन लाल शर्मा ने 20.03.2013  को प्रार्थिनी के पति के साथ विशेष बातचीत करने के लिये अपने घर सी-39, राजापुरी रोड, संजय इंक्‍लेव, उत्‍तम नगर, दिल्‍ली पर बुलाया।
     प्रार्थिनी अपने पति राजीव कुमार के साथ किशन लाल शर्मा के घर पहुंची। किशन लाल शर्मा ने राजीव कुमार से कहा कि तू बहुत बड़ा पत्रकार बनता है अक्‍सर लोगों की मदद के लिये शासन-प्रशासन को पत्र भेजता है। अगर तूने आलोक और उसकी मां के मामले में पैरवी करने का प्रयास किया तो मैं अपनी बेटी पर दबाव डालकर पुलिस में बलात्‍कार की साजिश में शामिल होने का तेरा नाम भी लिखवा दूंगा और तू भी अपने परिचित की तरह तिहाड़ जेल की हवा खायेगा।
    किशन लाल शर्मा ने कहा कि एस. एच. ओ.  और आई. ओ. निर्मला शर्मा थाना बिंदापुर से हमारा अच्‍छा परिचय है और उनसे कहकर  मैं किसी भी समय तूझे किसी भी झूठे मामले में जेल भिजवा दूंगा।
     प्रार्थिनी शिल्‍पी जायसवाल अपने पति के खिलाफ अनुचित बातें सुनकर भयभीत हो गई और बौखला गयी। उसने किशन लाल शर्मा से तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों से कोई वास्‍ता न रखने की बात कही। यह कहकर प्रार्थिनी अपने पति के साथ अपने घर वापस चली आई।
     23.03.2013 को प्रार्थिनी अपने पति राजीव कुमार के साथ उत्‍तम नगर बस टर्मिनल शनि बाजार में सामान खरीदने गयी थी। बाजार से वापस आते समय किशन लाल शर्मा उन्‍हें मिला और कहा कि तुम दोनों मेरी पीडि़ता बेटी के विषय में अफवाह फैला रहे हो कि वो गर्भवती थी। अगर यह अफवाह फैलाना नही छोड़ोगे तो हम तुम्‍हें जेल में बंद करवा देंगे। प्रार्थिनी ने किशन लाल शर्मा से कहा कि उनकी इस अफवाह में कोई भूमिका नहीं है और न ही  इस अफवाह के विषय में उन्‍हें कोई जानकारी है।
     किशन चंद्र शर्मा ने प्रार्थिनी और उसके पति से कहा कि पुलिस शिल्‍पी जायसवाल और उसके पति का फोन टेप कर रही है और उसके आदमी हर वक्‍त तुम्‍हारे उपर नजर गड़ाये हैं और बारीकी से तुम्‍हारी हर  गतिविधियों पर निगाह रख रहे हैं। अगर तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों की पैरवी का जरा भी शक उन पर हुआ तो उन्‍हें व उनके बच्‍चों के साथ कोई गंभीर हादसा हो सकता है। यहां तक की उनकी जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
     किशन चंद्र शर्मा ने अपनी धमकी में यह भी कहा कि वो प्रापर्टी डीलर है और उसका भाई जिम चलाता है और बड़े-बड़े गुण्‍डे पाल रखे हैं। जो भी आरोपियों की पैरवी में थाना या अदालत जायेगा, उसे जान से मरवा देगा। उसकी पुलिस में भी सांठ-गांठ  है और पुलिस से अपने प्रभाव से वो साफ बच जायेगा। इस धमकी से प्रार्थिनी और उसका पति बहुत डर गए और उन्‍हें अपनी व प‍रिवार की जान-माल का खतरा पैदा हो गया।
     जान-माल का खतरा होने की वजह से शिल्‍पी जायसवाल  और उनका परिवार  बेहद डर गया और दिनांक 25 मार्च 2013 को आरोपी किशन चंद्र शर्मा एवं उसके असामाजिक तत्‍वों के विरूद्ध श्रीराम आधार फाऊण्‍डेशन के माध्‍यम से वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज कराकर अपने पति और बच्‍चों के साथ दिनांक 26 मार्च 2013 को अपने गांव चली गई, ताकि मामला समाप्‍त होने के बाद दिल्‍ली वापस आकर निर्भय और शांति पूर्वक रह सकें।
     किशन चंद्र शर्मा की छोटी बेटी मनीषा  उर्फ चेट्टी की अपने एक पुरूष मित्र से बातचीत का ऑडियो कैसेट मिला है, जिसमें वो अपने पुरूष मित्र से कह रही है कि ओम के पापा यानी  राजीव कुमार के दिल्‍ली पहुंचते ही उसकी बड़ी बहन मेरे पिता का इशारा  पाकर राजीव और उनके मित्र चंदू का नाम लेगी कि ये लोग मेरे घर पर रिवाल्‍वर लेकर आये मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिर मेरे पिता पुलिस में अपनी जान-पहचान का फायदा उठाकर राजीव और चंदू को तिहाड़ जेल भिजवा देंगे।
     ऑडियो कैसेट में मनीषा उर्फ चेट्टी ने अपने पुरूष मित्र से यह भी कहा कि मेरे पिता किशन चंद शर्मा राजीव के गांव से लौटने के बाद खूब मारेंगे और अपने गुण्‍डों से पिटवायेंगे। उसने यह भी कहा कि पुलिस में किशन चंद्र शर्मा की अच्‍छी पहचान होने के कारण  राजीव तथा चंदू के पूरे परिवार को जेल में बंद करवा देंगे।
     उपरोक्‍त ऑडियो सी.डी. से स्‍पष्‍ट होता है कि किशन चंद्र शर्मा शिल्‍पी जायसवाल के पति‍ राजीव कुमार को झूठे केस में फंसाने के लिये किसी भी हद तक जा सकता है और उनके परिवार के साथ कभी भी किसी भी हादसे  अंजाम दे सकता है। सीडी में उसकी बेटी ने साफ-साफ कहा है कि उसका बाप उसके पूरे परिवार को फंसाकर जेल की हवा खिलायेगा।
     किशन चंद्र शर्मा शिल्‍पी जायसवाल के परिवार से इतना चिढ़ा है कि वह उन्‍हें व उनके  परिवार के लोगों को फंसाने के लिये किसी भी सीमा तक जा सकता है। शर्मा पुलिस के साथ मिलकर श्रीमती जायसवाल के घर पर कोई नशीला पदार्थ रखवाकर उन्‍हें फंसवा सकता है, अपने ही बच्‍चों को गायब कर उन्‍हें अपहरण की साजिश में फंसवा सकता है। वह अपने ही घर में गोली चलवाकर, बम विस्‍फोट करवाकर उनके  पति पत्रकार राजीव कुमार व पूरे परिवार को फंसवा सकता है।
     ज्ञात रहे कि किशन चंद्र शर्मा जब विष्‍णु प्रकाश दूबे के निवास आर-जेड-34, मानसकुंज, उत्‍तम नगर, दिल्‍ली में किराये पर रहता था तब उसके उपर किसी ने जान लेवा हमला किया था। इस व्‍यक्ति की हमेंशा किसी न किसी से दुश्‍मनी रहती है इसलिये भविष्‍य में पुन: इस व्‍यक्ति के उपर कोई हमला होता है तो इसके लिये शिल्‍पी जायसवाल का परिवार किसी भी हाल में जिम्‍मेदार नही होगा ऐसा उन्‍होने अपने ज्ञापन में कहा है।
     अपराधी किशन चंद शर्मा की ताकत उसका जिम वाला भाई है, जब जरूरत होती है तो उसके भाई के जिम के गुण्‍डे उसका साथ देने के लिये आ जाते हैं। इसके साथ किशन चंद्र शर्मा के कई ऐसे दोस्‍त हैं जो खूंखार अपराधी प्रवृत्ति के हैं जो किशन चंद्र शर्मा की मदद करते हैं। किशन चंद्र शर्मा ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के मित्रों के बल पर शिल्‍पी जायसवाल के परिवार को  धमकाता रहता है।
    किशन चंद्र शर्मा अपनी बेटी के बलात्‍कार के आरोप को अपने विरोधी के खिलाफ उसका भरपूर लाभ उठाना चाहता है। यानी जो भी किशन चंद्र शर्मा का विरोध करेगा उसकी बेटी बलात्‍कार पीडि़ता होने के नाते उसे बलात्‍कार के आरोपी के मददगार के रूप में, जान से मारने की धमकी देने के इल्‍जाम में गिरफ्तार करवा देगी, जिसका खुलासा किशन चंद्र शर्मा की बेटी मनीषा उर्फ  चेटीके द्वारा अपने पुरूष मित्र से बातचीत की ऑडियो सीडी से हो गया है।
     ज्ञापन में शिल्‍पी जायसवाल ने यह भी कहा है कि किशन चंद्र शर्मा अपनी बड़ी बेटी, दूसरी छोटी बेटी मनीषा उर्फ चेटी और अपनी पत्‍नी सीता शर्मा को आगे कर उनके पति राजीव कुमार पर कोई भी गंदे, घिनौने आरोप लगवा सकती है, यदि भविष्‍य में इस तरह के आरोप लगता है तो वो पूरी तरह से गलत व बेबुनियाद होगा।
    भविष्‍य में उनके पति राजीव कुमार व हमारे परिवार के उपर कोई हमला होता है तो इसके लिये किशन चंद्र शर्मा व उसका परिवार और उसके गुण्‍डे मित्र व उसका समर्थन करने वाले कुछ प्रापर्टी डीलर जिम्‍मेदार होंगे।    पत्रकार राजीव कुमार 27.05.2013 को दिल्‍ली आये हैं और उसके बाद से उन्‍हें धमकियां मिलनी शुरू हो गयी।
     दिनांक 25 मार्च 2013 व इसके बाद 29 मई 2013 को आरोपी किशन चंद्र शर्मा एवं उसके सामाजिक तत्‍वों के विरूद्ध श्रीराम आधार फाउण्‍डेशन के माध्‍यम से वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी, मगर आरोपी किशन चंद्र शर्मा के विरूद्ध पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की।
          शिल्‍पी जायसवाल ने आगे मांग की है कि प्रार्थिनी और उसके पति को बलात्‍कार की साजिश में अपनी बेटी के माध्‍यम से फंसाने, तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों की पैरवी करने से जबरन रोकने, प्रार्थिनी और उसके पति व परिवार की हत्‍या करवाने की धमकी देने के आरोप में धमकी देने वाले किशन चंद्र शर्मा के विरूद्ध समुचित धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कर उसे गिरफ्तार करवायें।
    यदि प्रार्थिनी पति व बच्‍चों के साथ घर या घर के बाहर कोई हादसा होता है तो उसके लिये जिम्‍मेदार किशन चंद्र शर्मा और उसके गुण्‍डे होंगे। प्रार्थिनी व उसके परिवार की हिफाजत की जाये।
आरती मिश्र को भी धमकियां मिलती हैं
     धम‍की देने का सिलसिला यहीं नही थमता। शिल्‍पी जायसवाल की परिचित आरती मिश्र को भी किशन चंद्र शर्मा बुरी तरह धमकाता था कि यदि तुम पैरवी में आगे आयी तो तुम्‍हारे पूरे परिवार जेल में सड़ेंगे। इन्‍ही धमकियों से आजिज आरती मिश्र ने शिल्‍पी जायसवाल के साथ अपनी शिकायत थाने से लेकर पुलिस आयुक्‍त तक करायी थी। मगर प्रापर्टी डीलर  के पैसे का कमाल देखिये कि बिंदापुर थाना, दिल्‍ली की आई. ओ. व सब इंस्‍पेक्‍टर निर्मल शर्मा नं0 डी 1414 पीआईएस नं0 24860002  ने उस अपराधी आरोपी का पक्ष लेते हुये दिनांक 30 मार्च 2013 को अपने मोबाइल फोन नं0 9911922946 से आरती मिश्रा के फोन नं0 9716949468 पर फोन करके कहा कि अपनी शिकायत तुरंत वापस ले लो अगर शिकायत वापिस नहीं ली तो तुम्‍हारा नाम भी बलात्‍कार और बलात्‍कार की साजिश में शामिल आरोपियों के नामों की सूची में चार्ज-सीट में डाल दूंगी और तुम्‍हें और तुम्‍हारे पति को अंदर करवा दूंगी। वह अपराधी निर्मल शर्मा की मदद से साजिश पर साजिश रचता जा रहा है निर्मल शर्मा उसे नये-नये गुर सिखाते जा रही हैं। ऐसे पुलिस अधिकारियों के चलते दिल्‍ली में अपराधियों के हौसलें बुलंद है।

    (लेखक रामाधार फाउंडेशन एनजीओ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व अखिल भारत हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष हैं)




Tuesday, June 11, 2013

पुलिस उत्‍पीड़न के खिलाफ रविन्‍द्र द्विवेदी आमरण अनशन पर


अखिल भारत हिन्‍दू महासभा के उत्‍तर भारत के प्रभारी व दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी कल 12 जून दोपहर बारह बजे से दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय के समक्ष आमरण अनशन करेंगे। ज्ञात रहे कि करीब दो महीने पहले दिल्‍ली विश्‍व विद्यालय के पास दिल्‍ली मेट्रो पुलिस ने रेहड़ी पटरी वाले कामगारों को वहां से जबरन हटा दिया जिससे उनकी आजीविका पर घोर संकट आ गया। तत्‍पश्‍चात कश्‍मीरी गेट दिल्‍ली मेट्रो पुलिस के एसीपी, डीसीपी से बात करने के बाद भी परिस्थितियां ज्‍यों की त्‍यों रही।


वहीं बिंदापुर थाने में उत्‍तम नगर निवासी शिल्‍पी जायसवाल व आरती मिश्रा के परिवार को बलात्‍कार की साजिश में शामिल होने के फर्जी आरोप में जेल भेजने और तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी व अपराधी मानसिकता वाले उत्‍तम नगर के संजय इंक्‍लेव के निवासी किशन चन्‍द्र शर्मा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं प्रार्थिनी के परिवार की जान-माल की रक्षा हेतु थाना बिंदापुर के एस. एच. ओ., द.प. जिला के ए.सी.पी., डी.सी.पी. और दिल्‍ली के पुलिस आयुक्‍त को 25/03/2013 को रामाधार फाऊण्‍डेशन के माध्‍यम से ज्ञापन दिया गया था, मगर ज्ञापन पर दो महीना से ज्‍यादा बीत जाने के बाद भी अपराधी किशन चंद्र शर्मा पर कोई कार्यवाही नही की गयी।


इतना ही नही शिल्‍पी जायसवाल व आरती मिश्रा ने एक बार फिर 29/05/2013 को द. प. जिला के डी.सी.पी. व दिल्‍ली के पुलिस आयुक्‍त को श्रीराम आधार फाऊण्‍डेशन एन.जी.ओ. के माध्‍यम से ज्ञापन दिया। मगर दिल्‍ली पुलिस के भ्रष्‍ट अधिकारी के वरदहस्‍त से वह अपराधी छुट्टा घूम रहा है। इतना ही नही बिंदापुर थाना, दिल्‍ली की आई. ओ. व सब इंस्‍पेक्‍टर निर्मल शर्मा नं0 डी 1414 पीआईएस नं0 24860002 ने उस अपराधी आरोपी का पक्ष लेते हुये दिनांक 30 मार्च 2013 को अपने मोबाइल फोन नं0 9911922946 से आरती मिश्रा के फोन नं0 9716949468 पर फोन करके कहा कि अपनी शिकायत तुरंत वापस ले लो अगर शिकायत वापिस नहीं ली तो तुम्‍हारा नाम भी बलात्‍कार और बलात्‍कार की साजिश में शामिल आरोपियों के नामों की सूची में चार्ज-सीट में डाल दूंगी और तुम्‍हें और तुम्‍हारे पति को अंदर करवा दूंगी। वह अपराधी निर्मल शर्मा की मदद से साजिश पर साजिश रचता जा रहा है निर्मल शर्मा उसे नये-नये गुर सिखाते जा रही हैं।


इन्‍हीं मांगों को लेकर हिन्‍दू महासभा के नेता रविन्‍द्र द्विवेदी पुलिस मुख्‍यालय के समक्ष आमरण अनशन करेंगे। जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नही हो जाती रविन्‍द्र द्विवेदी अपना अनशन जारी रखेंगे।

Thursday, October 20, 2011

पुलिस ने युवकों को थाने में नंगा करके पीटा



उ0प्र0 पुलिस का खौफनाक चेहरा उजागर हुआरामाधार फाउण्डेशन के संस्थापक, न्यासी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने रामदयालगंज बाजार, जौनपुर के निवासी हरीश चन्द्र जायसवाल पुत्र श्री स्व0 गौरीशंकर जायसवाल के पुत्र आशीष जायसवाल व सतीश को थाने में नंगाकर पिटायी करने की बर्बर कुकृत्य की घोर निंदा की है। रामाधार फाउण्डेशन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर थाना लाइन बाजार, जौनपुर के दोषी पुलिस कर्मियों सब इंस्पेक्टर मदन मोहन राय व सिपाही देवेन्द्र यादव को तुरंत बर्खास्त कर देने की मांग की है। ज्ञात रहे कि 13 अक्टूबर 2011 की रात लगभग दो बजे अपने घर में सो रहे हरीशचन्द्र जायसवाल को किसी की आहट महसूस हुई। वो किसी चोर की आशंका से टोह लेने के इरादे से अपने बेटे आशीष और सतीश के साथ घर से बाहर निकले। बाहर निकलने पर तीनों पुत्र-पिता ने वहां पर अपने पड़ोसी महेश जायसवाल और दिनेश जायसवाल को देखा। महेश और दिनेश ने तीनों पिता और पुत्र को देखकर अचानक मार दिया, मार दिया का शोर मचाना शुरु कर दिया और पुलिस बुला ली। आनन-फानन में वहां पहुंचे सब इंसपेक्टर मदन मोहन राय और सिपाही देवेन्द्र यादव पांचों को थाना लाइन बाजार ले गये।
थानें में दोनों पुलिस कर्मियों ने आशीष और सतीश के दोनों हांथ ऊपर कराकर बांध दिया। सब इंसपेक्टर मदन मोहन राय ने कहा मारो साले माधरचोदों (मां की गंदी गाली) को। सिपाही देवेन्द्र यादव ने कहा कि मेरा चेहरा अच्छी तरह देख लो जीवन में कभी भूलेगा नही। फिर दोनों ने आशीष और सतीश को नंगा कर थाने के अंदर ही बर्बरता पूर्वक पिटाई की। द्विवेदी ने आगे कहा कि दोनों पुलिस कर्मियों ने जो घृणित, बर्बरतापूर्ण व अमानवीय कार्य किया है, उसकी पूरे देश में भर्त्सना की जानी चाहिये। ऐसे पुलिस कर्मियों को सेवा में रहने का कोई हक नही है।
श्री द्विवेदी ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के डीजीपी, जौनपुर के डीएम और एसपी को भी ईमेल से सारे घटना की जानकारी दे दी है। उन्होने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर कोई कार्रवाई नही की गयी तो रामाधार फाउण्डेशन जिला-जौनपुर थाना-लाईन बाजार के दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के लिये जौनपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलायेगी। उन्होने आगे कहा कि आशीष और सतीश की निर्ममता से नग्न करके पिटायी करने का पुलिस का कोई औचित्य नही है। यह थर्ड डिग्री की श्रेणी में एकपक्षीय कार्रवाई नजर आती है। थाने के पुलिस ने निर्ममतापूर्वक पिटायी का एफआईआर भी दर्ज नही किया और न ही मेडिकल करवाया। इससे पुलिस के गंदे इरादे स्पष्ट होते हैं।
श्री द्विवेदी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में हरीशचंद्र जायसवाल के पड़ोसी महेश की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञात रहे कि जमानत मिलने के बाद महेश और दिनेश हरीशचंद्र जायवाल के बेटों आशीष और सतीश को धमकी दे रहे हैं कि उन्होंने पैसे की ताकत पर सब इंसपेक्टर और सिपाही देवेंद्र यादव को अपने साथ मिलाकर उनकी थाने में पिटायी करवायी और आगे भी ऐसा होता रहेगा।हरीशचंद्र जायसवाल का पड़ोसी महेश बार-बार धमका रहा है कि मेरी पहुंच मायावती मुख्यमंत्री व बड़े-बड़े मंत्रियों तक है मैं कुछ भी करवा सकता हूं। पिता हरीशचंद्र जायसवाल का आरोप है कि उनके दोनों बेटों को फिर से पुलिस की मिली भगत से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
श्री द्विवेदी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह बता दिया है कि उपरोक्त परिस्थितियों से हरीशचंद्र जायसवाल मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित है। हालात यहां तक आ गयी है कि वे आत्महत्या के कगार पर पहुंच गये हैं। द्विवेदी ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो उसके लिये थाना लाइन बाजार की पुलिस जिम्मेदार होगी।
श्री द्विवेदी ने धमकी देने वाले पुलिस को भी बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञात रहे कि पुलिस वाले हरीचंद्र को धमका रहे हैं कि थाने में उनके बेटों की नंगा करके पिटायी के मामले पर यदि कहीं मुंह खोला तो उनको व उनके बेटे को ऐसे फर्जी जुल्म में फंसाया जायेगा कि उनकी व उनके बेटों की जमानत तक नही होगी। पूरी उम्र जेल में ही काटनी पड़ेगी।
श्रीरामाधार फाउण्डेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर निम्नलिखित मांग की है:-
1) आशीष और सतीश को नग्न करके पीटने जैसी अमानवीय अत्याचार और पुलिस उतपीड़न की घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये।
2) पुलिस की महेश और दिनेश के साथ पैसे के बल पर मिली भगत के आरोप की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये।
3) जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महेश और दिनेश पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाये।
4) अमानवीय अत्याचार और पुलिस उत्पीड़न के आरोप की जांच पूरी होने तक सब इंस्पेक्टर मदन मोहन राय और सिपाही देवेन्‍द्र यादव को निलंबित किया जाये।
5) हरीश चंद्र जायसवाल की एक लाइसेंसी बंदूक है जिसे पुलिस ने धमकाकर जमा करवा लिया है, पुलिस ने धमकी दी कि यदि जमा नही करोगे तो चालान करके जब्त कर लिया जायेगा। अतः हरीश चंद्र जायसवाल की बंदूक को तुरंत वापस दिलवायी जाये। वो लाइसेंसी बंदूक उनकी व उनके परिवार की आत्मरक्षा के लिये है। महेश और दिनेश से उनके परिवार को जान को खतरा है।

Thursday, July 7, 2011

हिन्दू महासभा के स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ0 संतोष राय को दिल्ली पुलिस का नोटिस

अखिल भारत हिन्दू महासभा के स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ0 संतोष राय को दिल्ली पुलिस का 4/07/2011 का भेजा नोटिस मिला है। जिसमें डॉ0 संतोष राय को दिल्ली पुलिस का पत्र मिलने के बाद एक सप्ताह के अंदर कमला नगर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है।
पत्र में दिल्ली पुलिस ने लिखा है कि आप का संबंध योग गुरू बाबा रामदेव के आंदोलन से था जिसमें आपकी संलिप्तता घटना वाले दिन रामलील मैदान में 4,5/06/2011 से है।

Thursday, June 9, 2011

सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा विधेयक राष्‍ट्रविरोधी शक्तियों ने तैयार किया-डॉ0 संतोष राय

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबा पंडित नंद किशोर मिश्र ने यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि जिस राष्ट्र की संस्कृति का बीजमंत्र ‘‘यत्र नारियस्तु पूज्यंते तत्र रमते देवता’’ हो उस देश में आधी रात के बाद रामलीला मैदान में बाबा श्रीरामदेव जी के आमरण अनशन के समर्थन में भाग लेने वाले निद्रा निमग्न माताओं, बहनों, बालकों, वृद्धों एवं अपंगों पर पुलिस का हिंसक आक्रमण, कांग्रेस शासन द्वारा हिन्दुओं का क्रूरतम दमन एवम् लोकतंत्र की हत्या है। परंतु कांग्रेस यह भूल गयी है कि-
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥७॥
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥८॥
श्रीमद्भगवद्गीताए अध्याय ४

इस हिन्दू भूमि पर जब जब ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुयी हैं तब-तब धर्म रक्षक वीरों का प्रार्दुभाव हुआ है। वीरों की जननी इस धरा पर अधर्म का नाश करने के लिये वीर शिरोमणियों की श्रृंखला अनवरत चलती रही है। हिन्दू महासभा इन्ही परम् वीर बलिदानियों की धरोहर है जो स्वातंत्र्य वीर सावरकर, अमर हुतात्मा पंडित नाथू राम गोडसे, मदन लाल ढींगरा, उधम सिंह, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, भाई बाल मुकंद, जैसे महान् विभूतियों की मातृ संस्था रही है। जब भी लोकतंत्र की हत्या हुयी है जनता के अधिकारों को क्रूरता पूर्वक दबाने का प्रयास हुआ है, नारी शक्ति का अपमान हुआ है, अबोध बालकों, अपंगो, वृद्धों पर प्रहार हुआ है हिन्दू महासभा ने इसका तीव्र प्रतिकार किया है।
चार जून की अर्ध रात्रि से लेकर पांच जून के प्रातःकाल तक ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सोनिया निर्देशित भ्रष्टतम सरकार द्वारा जो क्रूरता एवं हिन्दू विरोध का नग्न ताण्डव किया गया, उसका अखिल भारत हिन्दू महासभा घोर निंदा करती है।
बाबा श्री नन्द किशोर जी ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर द्वारा प्रतिपादित ‘‘हिन्दुओं के सैनिकीकरण तथा राजनीति के हिन्दूकरण’’ के सिद्धांत के अनुरूप बाबा श्री रामदेव जी द्वारा ग्यारह हजार सशस्त्र स्वयं सेवकों के गठन का हार्दिक स्वागत एवं हिन्दू महासभा की ओर से समर्थन किया है। गांधीवादी नपुंसकता के सिद्धांत को मानने वाले कांग्रेसी राजनीतिज्ञों द्वारा हिन्दुओं पर क्रूरतम प्रहार एवं हिन्दू संत महात्माओं के हत्या के प्रयास की हिन्दू महासभा तीव्र भर्त्सना करती है।
‘‘इन्द्रप्रस्थ के राजभवन में, जाने कैसे मंत्र चले, हार गये हैं धर्मपुत्र जब शकुनि के षड्यंत्र चले। दुर्योधनी कुचालों वाला हुआ शुरू अभियान यहां, धर्मक्षेत्र अब कुरूक्षेत्र बनेगा पूरा हिन्दुस्थान यहां।’’
जिस बाबा रामदेव के स्वागत में प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर चार-चार मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की हो जबकि दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन पर सिर्फ एक राज्यमंत्री को स्वागत के लिये भेजा जाता है फिर अंधेरी रात में बाबा को ठग की संज्ञा प्रदान की जाती है, वे कांग्रेसी परिभाषा से अपराधी हो जाते हैं, राष्ट्रद्रोही हो जाते हैं यह संपूर्ण राष्ट्र एवं विश्व के समझ से परे है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके नेतृत्व द्वारा किया गया लोकतंत्र, मानवता एवं मानवाधिकार का हनन समस्त मर्यादाओं से परे है।
संपूर्ण राष्ट्र यह जानना चाहता है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि सरकार को ऐसे बर्बर एवं जघन्य कदम उठाने पड़े? इस आशय की निष्पक्ष जांच तब हो सकती है जब इस सरकार को निलंबित कर तत्काल न्यायिक जांच करायी जाये और राष्ट्र में जब तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नही हो जाती है तब तक राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये।
अखिल भारत हिन्दू महासभा स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ0 संतोष राय ने कहा कि सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा विधेयक का प्रारूप सांप्रदायिक एवं राष्ट्र विरोधी शक्तियों के द्वारा तैयार किया गया है। अतः यह विधेयक भारत के दुर्भाग्य का कारण बनेगा। इसका उदाहरण आपके सामने है, स्वतंत्रता से पूर्व इंग्लैन्ड की महारानी विक्टोरिया ने हम पर कम्युनल एवार्ड सौंपा था जिसे कांग्रेस एवं गांधी ने स्वीकार किया था जिसका दुष्परिणाम भारत का सांप्रदायिक विभाजन और कत्लेआम में परिणित हुआ। आज यह विधेयक कम्युनल एवार्ड का दूसरा प्रारूप है। हिन्दू महासभा घोषणा करती है कि यह विधेयक किसी भी रूप में पास नही होने देंगे। यह बिल अपने आपमें घोर हिन्दू विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 राकेश रंजन ने बताया कि विश्व के 73 देशों में बाबा रामदेव के कालेधन के खिलाफ आंदोलन को अभूतपूर्व समर्थन मिला तथा संपूर्ण विश्व शिविर अमानवीय आक्रमण से आहत है।

Thursday, October 28, 2010

पुलिस ने गवाह को थाने में बंद कर पीटा

Oct 25, 01:07 amबताएंपश्चिमी दिल्ली, जागरण संवाददाता : पुलिस का विद्रूप चेहरा एक बार फिर सामने आया है। बिंदापुर इलाके में एक युवक को पुलिस वालों ने अपने खिलाफ गवाही देने पर जमकर पीटा। उसके साथ रहे दोस्त को भी नहीं बक्शा गया। इतना ही नहीं बात न मानने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।

करीब एक महीने पहले बिंदापुर इलाके में पुलिस वालों ने डंडा मारकर फल विक्रेता लियाकत अली का हाथ तोड़ दिया था। आरोप है कि पुलिस वाले लियाकत से पैसे मांग रहे थे। इस मामले में उत्ताम नगर निवासी शंकर गवाह है। शंकर का आरोप है कि शनिवार रात को वह किसी काम से बिंदापुर गया था। तभी उसके दोस्त इज्जत ने बताया कि रेहड़ी चालक इरफान को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस पर दोनों मामले की जानकारी के लिए थाने पहुंचे। जैसे ही शंकर ने अपना परिचय दिया, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह भड़क उठा और शंकर से गाड़ी की चाभी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को थाने में बंद कर जमकर पीटा। इतना ही नहीं शंकर को धमकाते हुए गवाही न देने की बात कही। बात न मानने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी। रविवार को पुलिस अधिकारियों को जब मामले की जानकारी मिली तो दोनों को छोड़ने का आदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों की माने तो रेहड़ी-पटरी लगाने वाले हमेशा मनमानी करते है। ऐसे में पुलिस जब सख्ती बरतती है, तो वह पुलिस वालों पर ही आरोप लगाना शुरू कर देते हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरएस कृष्णैया का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन कराई जाएगी।

Sabhar Dainik Jagran

Wednesday, October 27, 2010

पुलिस का खौफनाक चेहरा उजागर हुआ

पुलिस की अधूरी जानकारी के विरूद्ध पत्रकार राजीव कुमार ने सीआईसी की शरण ली
रविन्‍द्र कुमार द्विवेदी



दिल्ली पुलिस आपके लिए आपके साथ का नारा देने वाली दिल्ली पुलिस को शायद इसका मतलब शायद पता नही है।तभी तो आए दिन दिल्ली पुलिस की कारस्तानी अखबारों में छपती रहती है। दिल्ली पुलिस आम जनता की मदद तो दूर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी अपने सामने कुछ नही समझती है। ऐसे ही एक घटना के तहत एक पत्रकार ने दिल्ली पुलिस की वास्तविकता देखी।

तात्‍कालिक हिन्दी पत्रिका भारतीय पक्ष के पत्रकार राजीव कुमार पिछले कई साल से उत्तम नगर के संपत्ति संख्या ए-20 सुभाष पार्क में किराये पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। 22/10/2009 को राजीव के मकान मालिक सुरेश ने राजीव से जानबूझकर नशे में धुत्त होकर फसाद किया व उन्हें घर से निकालकर उनकी पत्नी शिल्पी और एक साल के पुत्र आकाश को बंधक बना लिया। राजीव ने अंत में 100 नंबर पर फोन किया। पीसीआर की गाड़ी आई, राजीव की मदद करने को कौन कहे उल्टे उन्हें डांटने-फटकारने लगी। राजीव ने मिन्नतें की कि मेरे बच्चे व पत्नी की जान खतरे में है। इस पर भी पुलिस वालों का दिल नही पसीजा। वे पुलिसिया रौब दिखाना शुरू कर दिया. इन दोनों में प्रधान सिपाही सिब्‍बल चन्‍द्र जिसका बेल्‍ट नंबर 134 पी.सी.आर. है ने डांटते-फटकारते हुए कहा कि हम क्‍या करें तुम्‍हारे पत्‍नी और बच्‍चे की जान खतरे में है अगर यह मकान मालिक हमारा सर फोड़ दे तो तब क्‍या होगा और जो दूसरा प्रधान सिपाही भगवान सिंह जिसका बेल्‍ट नंबर 6309 पी.सी.आर. है वो घटना स्‍थल पर आया ही नही वह वहीं तिराहे पर वैन लगाकर वहां की रौनक देखने में व्‍यस्‍त था. अंत में ये दोनों पुलिसिया रौब झाड़ते हुए चले गये. सनद रहे कि इन दोनों पुलिसवालों का नाम और बेल्‍ट नंबर आर.टी.आई. के तहत पता चला है. बाद में थाना बिन्दापुर से एएसआई राजेन्द्र सिंह आया। वह पत्रकार राजीव कुमार को न्याय दिलाने के बजाय उन्हीं पर भड़क उठा।

राजीव ने खुद को पत्रकार बताते हुए, एएसआई को सारा मामला समझाते हुए उससे अनुरोध किया कि वह उनकी पत्नी व पुत्र को मकान मालिक सुरेश के बंधक से छुड़ाए। राजेन्द्र सिंह ने पत्रकार राजीव कुमार से काफी बत्तमीजी से उसका परिचय पत्र मांगा। राजीव कुमार द्वारा परिचयपत्र देने के बाद भी राजेन्द्र सिंह ने उससे काफी अभद्रता से बात की और परिचयपत्र को अपने जेब में रख लिया। राजीव ने कई बार परिचयपत्र वापस मांगने के बाद एएसआई ने राजीव को फर्जी पत्रकार के जुर्म में जेल में बंद करने की धमकी देते हुए परिचयपत्र वापस कर दिया। बिन्दापुर थाने का यह बद्जुबान एएसआई लगातार मकान मालिक सुरेश का पक्ष लिये जा रहा था, आखिरकार आस-पास के लोगों ने जब एएसआई पर दबाव बनाया तब जाकर कहीं उसने कुछ मजबूरन करीब 12 घंटे के बाद राजीव की पत्नी और उनके बच्चे को सुरेश के चंगुल से मुक्त कराया। राजीव ने इस पूरे घटना की एफआईआर दर्ज करवानी चाही लेकिन राजेन्द्र सिंह ने कोई भी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।

फसाद करने वाले मकान मालिक सुरेश कोई काम-काज नही करता है। उसका बस एक मात्र काम शराब, गांजा पीकर अश्लील हरकत करना, गंदी-गंदी गालियां देना है। झगड़े के समय भी सुरेश के पास गांजे की पुड़िया थी लेकिन एएसआई राजेन्द्र सिंह ने राजीव के कहने पर भी उस ओर कोई ध्यान नही दिया। इसके अलावा मकान मालिक सुरेश अपनी भाभी को जलाकर मारने के आरोप में हरियाणा की जेल में सजा भी काट चुका है। आखिरकार राजीव को उनकी पत्नी और बच्चा सकुशल मिल गया लेकिन घर के कुछ अन्य सामान आज तक नही मिल पाये। सामानों में टीवी, सीलिंग फैन, ट्यूबलाइट व अन्य जरूरी दस्तावेज घर में ही रह गया। राजीव कुमार ने मकान तो बदल लिया किन्तु उनका सामान वापस नही मिला राजीव कुमार ने जब सुरेश से अपना सामान मांगा तो उसने राजीव को धमकी दिया कि यदि उसने अपना सामान वापस मांगा तो वो उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देगा। अगर धमकी की शिकायत पुलिस से की तो उसके उपर पचास हजार की चोरी का झूठा आरोप लगवाकर जेल भिजवा देगा। सुरेश की ज्यादती और दिल्ली पुलिस की नाइंसाफी से तंग आकर आखिरकार राजीव ने जनसूचनाधिकार अधिनियम 2005 का उपयोग करते हुए दिल्ली पुलिस से घटना की विस्त्रृत जानकारी मांगी, साथ ही अपनी शिकायत कमिश्नर से कर पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों का भी विवरण आरटीआई के तहत मांगा था।

इसके उत्तर में दिल्ली पुलिस कोई सटीक जवाब देने के बजाय गोलमटोल जवाब देकर राजीव को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने सूचना अधिकार के मूल नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अधूरा जवाब भेज दिया कि राजीव का कोई भी सामान मकान मालिक के पास नहीं है, उस दिन मकान मालिक से कोई भी झगड़ा नही हुआ था। और मजबूर होकर राजीव ने मामले को केन्द्रीय सूचना आयोग के संज्ञान में लाने हेतु केन्द्रीय सूचना आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्हें उम्मीद है कि सूचना आयोग के माध्यम से उन्हें सही जानकारी के साथ न्याय भी मिल सकेगा।